Uncategorized

महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने जन जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा के बाद बहुमत के आधार पर हुआ संकल्प पारित

हंगामेदार रही सामान्य सभा की बैठक

धमतरी |नगर पालिक निगम सामान्य सभा की विशेष बैठक आज आहूत की गई.जिसमे एक विशेष अल्पकालिक एवं गहन जन-जागरूकता अभियान महिलाओं के सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने अंतर्गत कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा एवं बहुमत के आधार पर संकल्प पारित किया गया. हंगामेदार रही सामान्य सभा की बैठक जहां विपक्ष ने प्रस्ताव की निंदा की. और कई सवाल उठाये.
बता दे कि अवर सचिव, छत्तीसगढ़, शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ के पत्र क्रं सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष अल्पकालिक एवं गहन महिलाओं के जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और रोड शो जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। अभियान की सफलता हेतु निर्देश दिए गये हैं जिसमे अपने क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आवश्यक बुनियादी ढांचा (छाया, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था) और स्थल प्रबंधन सुनिश्चित करें।महिला सशक्तिकरण के जन जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में संबंधित निकायों की विशेष सामान्य सभा आहूत कर कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा एंव संकल्प पारित किये जाये।हितग्राहियों का चयनः राज्य शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवं उनकी जागरूकता हेतु महिला हितग्राहियों, स्वयं सहायता समूहो और स्थानीय जमीनी नेटवर्क को सक्रिय कर हितग्राहियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आई.ई.सी. फंड का उपयोग कर कार्यक्रम स्थल पर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री का प्रदर्शन करें।विभागीय अभिसरणः जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु समुस्त विभागों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर स्टॉल व अन्य माध्यमों का प्रयोग करने ।महिला सशक्तिकरण के जन जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा एंव संकल्प परित किये जाने हेतु विचारार्थ प्रस्ताव सामान्य सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया.बैठक मे महापौर रामू रोहरा निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, निगम एम आई सी मेंबर नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी नीलेश लुनिया अखिलेश सोनकर पिंटू यादव विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा दीपक सोनकर विशु देवांगन योगेश लाल सुमन मेश्राम नम्रता पवार मेघराज ठाकुर कुलेश सोनी संतोष सोनकर हिमानी साहू तल्लीनपुरी गोस्वामी सहित दर्शक दीर्घा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस महामंत्री महेंद्र पंडित राकेश साहू पवन गजपाल अन्य पार्षद व नेतागण मौजूद रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!