Uncategorized

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना नगरी क्षेत्र में एक गंभीर महिला संबंधी अपराध का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26, धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी, द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया।
बाद में जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा,तो आरोपी ने स्वयं को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।आरोपी पूनम प्रजापति, पिता स्व.जोगी राम प्रजापति, 36 वर्ष, निवासी बिड़गुड़ी,थाना सिहावा जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!