Uncategorized

नारी सम्मान पर फिर प्रहार, महागठबंधन चेहरा बेनकाब : चेतन हिन्दूजा

धमतरी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं युवा नेता चेतन हिन्दूजा ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर राजद और कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उन्हें महिलाओं की भागीदारी स्वीकार नहीं है। सत्ता के लिए महिलाओं के अधिकारों को कुचलना इनकी पुरानी प्रवृत्ति रही है। श्री हिन्दूजा ने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक बिल नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को रोकने वाली हर मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक नारी शक्ति को उसका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!