कुरुद दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध कार्यक्रम रंग सरोवर की हुई प्रस्तुति

कुरुद। कुरूद नगर मे लगातर 27 वर्षों से नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के द्वितीय दिवस मे छत्तीसगढ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम रंग सरोवर की प्रस्तुति हुई, कुरूद मीडिया जगत के पदाधिकारियों-सदस्यों एवं महोत्सव प्रचार समिति के सदस्यों के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा, अध्यक्षता प्रेस क्लब के संरक्षक कृपाराम यादव, विशिष्ट अतिथियों मे प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्षण अजय केला, जमाल रिज़वी, कृपाराम सिन्हा, श्रवण साहू, घनश्याम साहू, रूपेश साहू, रवि शर्मा, गोखुलेश सिन्हा, चंदन शर्मा, मुकेश कश्यप, प्रदीप गंजीर, के आतिथ्य में संपन्न हुआ, अतिथियो का महोत्सव समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। मंच संचालन महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रभात बैस ने एवं आभार व्यक्त महासचिव भानु चन्द्राकर ने किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के पदाधिकारी सदस्यों मे कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, सांस्कृतिक प्रभारी प्रभात बैस, पार्षदगण कविता चन्द्राकर, महावीर साहू, खिलेन्द्र देवांगन, सदस्यगण किशोर यादव, कमल शर्मा, सुनील चन्द्राकर, पिंटू चन्द्राकर, संतोष बैस, संजू चन्द्राकर, थानेशवर तारक, थानेश्वर साहू, तुकेश साहू आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

