Uncategorized

राष्ट्र निर्माण में शिक्षण संस्थाओ की है महत्वपूर्ण भूमिका-रामू रोहरा

ओम लक्ष्मी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, भाजपा प्रदेश मंत्री रहे  मौजूद

धमतरी । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओम लक्ष्मी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट धमतरी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम, आमातालाब रोड में किया गया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही सरिता बहन, डॉ एकता लॉज , उप पुलिस अधीक्षक विंकेश्वरी पिंदे , समाजसेवी शिवा प्रधान,वेद साहू,अविनाश दुबे भी विशेष रूप में उपस्थित रहे.इस मौके पर विभिन्न प्रकार की देशभक्ति,लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, भाषण, रैंपवॉक आदि सांस्कृतिक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा, एवं नृत्य को दर्शाना रहा.रामू रोहरा ने कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया.

श्री रोहरा ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य है राष्ट्र निर्माता है और राष्ट्र निर्माण में शिक्षण संस्थाओ की महत्वपूर्ण भूमिका है वे जिसप्रकार बच्चो को शिक्षा प्रदान करेंगे बच्चे वैसे ही राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देंगे.उन्होंने ओम लक्ष्मी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट को बच्चो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए साधुवाद दिया.श्री रोहरा ने आगे कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है शिक्षा ही मानव को सर्वश्रेष्ठ बनाता है.उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी में अपना सर्वत्र न्योछवर करने वाले देश के वीर सपूतो को नमन किया.छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!