Uncategorized

भखारा नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


भखारा। नगर में राष्ट्रीय महत्व के पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने स्वयं सहभागिता निभाते हुए एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि पोलियो उन्मूलन देश की बड़ी उपलब्धि है और इसे बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की भागीदारी आवश्यक है। बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक देना उनके स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। कार्यक्रम में आर.एम.ए. डॉ. गौरव बंगानी, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षदगण दुमेन्द्र गंगबेल सहित अस्पताल स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। अभिभावक माता पिता बच्चों को लेकर पहुंचे। सबको चॉकलेट दिया गया।ज्योति हरख जैन सहित सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!