Uncategorized

शिव महापुराण कथा श्रवण करने पहुंचीं सभापति कौशिल्या देवांगन

धमतरी- सुभाष नगर वार्ड स्थित कांटा तालाब के पास आयोजित शिव महापुराण कथा के पावन अवसर पर नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन कथा श्रवण करने पहुंचीं। इस अवसर पर उनके साथ एमआईसी सदस्य हिमानी साहू एवं वार्ड पार्षदगण पूर्णिमा भरत देवांगन भी उपस्थित रहे।
कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया गया। सभापति कौशिल्या देवांगन ने विधिवत भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कथा व्यास के श्रीमुख से प्रवचन सुना। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की कथा मानव जीवन को सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
एमआईसी सदस्य हिमानी साहू, पार्षद पूर्णिमा देवांगन ने भी कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!