Uncategorized

1531 मत पाकर संतोष सिन्हा दोबारा बने सिन्हा समाज के मंडलेश्वर

सचिव पद पर देवकरण गजेन्द्र, कोषाध्यक्ष पद पर हेमशंकर सिन्हा को मिली जीत

धमतरी। कलार समाज का चुनाव रत्नाबांधा रोड़ स्थित सिन्हा छात्रावास भवन में हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी तोमेश्वर सिन्हा ने बताया कि धमतरी तहसील के तहत तीन पदो के लिए हो रहे चुनाव में 52 गांवों के सामाजिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे थे। कुल मतदाता 6712 है। चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से हो रहा है। मतदाताओं को पहचान के लिए आधार कार्ड मंगाया गया था। मतदाताओं की संख्या अधिक होने से अलग अलग बूथ बनाये गये थे। जहां लंबी कतार में लग मतदाताओं ने नियम का पालन कर अपने मताधिकार का उपयोग किया। तहसील इकाई के तहत मंडलेश्वर व सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। इसके तहत मंडलेश्वर पद के लिए संतोष सिन्हा एवं अश्वनी सिन्हा पैनल के बीच सीधी टक्कर है। सचिव पद के लिए देवकरण गजेन्द्र एवं गणराज सिन्हा चुनावी मैदान में है। वही हेमशंकर सिन्हा व यशवंत सिन्हा एवं भूपेश सिन्हा आदि के बीच कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है।

चुनाव में कुल 6712 मतदाता थे। इसमें 2965 ने मताधिकार का उपयोग किया। मंडलेश्वर पद के लिए संतोष सिन्हा एवं अश्वनी सिन्हा चुनावी मैदान में थे। इसमें संतोष सिन्हा को 1531 एवं अश्वनी सिन्हा को 1313 मत मिले। इस प्रकार संतोष सिन्हा निर्वाचित होकर दुबारा मंडलेश्वर बने। इसी तरह सचिव पद के प्रत्याशी देवकरण गजेन्द्र को 1648 एवं गणराज सिन्हा को 1141 मत मिले। देवकरण गजेन्द्र भी शानदार जीत अर्जित कर दुबारा सचिव बने। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेमशंकर सिन्हा को 1487 व यशवंत सिन्हा को 1141 एवं भूपेश सिन्हा को 145 मत? मिले। इसमें सर्वाधिक मत हासिल कर हेमशंकर सिन्हा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में संतोष सिन्हा पैनल को शानदार जीत मिली। इस अवसर पर सेवकराम सिन्हा, कालीदास सिन्हा, विजय सिन्हा, महेश्वर दास सिन्हा, खेमराज सिन्हा, पंकज सिन्हा, डोमार सिन्हा, मोहित सिन्हा, शीतेष सिन्हा, महेन्द्र सिन्हा मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!