Uncategorized

सुपर नॉकआउट मुकाबले में हटकेशर, रिसाईपारा व डाकबंगला वार्ड ने जीते मुकाबले

रिसाईपारा के प्लेयर आफ द मैच शेख फरीद ने 19 बाल में 61 रन बनाए, पारी में लगाए 9 छक्के, 2 चौके

डीपीएल-7 के तहत मिशन ग्राउंड में रोजाना हो रहे रोमांच मैच, उमड़ रही दर्शको की भारी भीड़

धमतरी। धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) का आयोजन मिशन ग्राउंड में हो रहा है। जिसके तहत रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। कल प्रतियोगिता के तहत 3 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच हटकेशर वार्ड व सेहराडबरी के मध्य खेला गया जिसमें हटकेशर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाया। जबाव में सेहराडबरी की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार हटकेशर वार्ड ने 12 रनो से मैच जीता। प्लेयर आफ द मैच चमन यादव रहे। दूसरा मैच रिसाईपारा व अछोटा के मध्य खेला गया जिसमें रिसाईपारा वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में अछोटा की टीम ने 5 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर रिसाईपारा 32 रनो से जीत लिया। शेख फरिद जिन्होने 19 बाल में 61 रन बनाए, मैन आफ द मैच रहे उन्होने 9 छक्के, 2 चौके लगाए। अंतिम मुकाबला स्वामी विवेकानंद वार्ड व डाकबंगला वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें डाकबंगला वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 75 रन बनाए। जवाब में स्वामी विवेकानंद वार्ड की टीम ने 4 विकेट खोकर मात्र 45 रन ही बना सके। इस प्रकार डाकबंगला वार्ड ने 30 मैच जीत लिया। यश खत्री प्लेयर आफ द मैच रहे, जिन्होने 10 रन बनाए और 2 ओव्हर में 6 रन देकर 1 विकेट लिए।
सुपर नाकआउट के आज होंगे तीन मुकाबले
डीपीएल 7 के तहत लीग मैचो के बाद नाकआउट मुकाबले शुरु हो गए है। आज मंगलवार को 3 नाकआउट मुकाबले होंगे। जिनमें पहला मैच अरौद वर्सेस मकेश्वर वार्ड, पोस्टआफिस वार्ड वर्सेस रिसाईपारा व महात्मा गांधी वर्सेस रामपुर वार्ड के मध्य मैच होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!