Uncategorized

अपने शब्दों और कर्म का प्रयोग संयम एवं मधुरता से करें – लेखराम साहू

ग्राम पोटियाडीह में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में हुए शामिल


धमतरी। ग्राम पोटियाडीह में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक ने राज्य में राजा के महत्व के बारे में बताया कि राजा के मूर्ख होने से अपराध कितना बढ़ जाता है। महाराज जी ने कहा शब्दों में संयम रखते हुए व्यक्ति को जीवन यापन करना चाहिए अगर कोई व्यक्ति शरीर से दुर्बल एवं कमजोर है लेकिन उसके शब्दों को सुनकर पूरे राज्य या देश संगठित होते हैं और बुराई से लडऩे लगे तो यह समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति के शब्दों में विशेष प्रभाव एवं ताकत है महाराज जी ने शब्दों पर संयम के साथ-साथ अपने कर्मों पर भी व्यक्ति को विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि जिसका कर्म अच्छा होता है उसी के शब्दों की कीमत एवं प्रभाव लंबे समय तक रहता है। कथा में लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने शामिल होकर कहा कि व्यक्ति अगर अपने शब्दों और कर्म का प्रयोग संयम एवं मधुरता से करें तो निश्चित तौर पर बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी माना जाता है। मैं आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी को धन्यवाद देता हूं कि गांव में इतने अच्छे कथा का आयोजन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!