Uncategorized

12 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, 6 घायल

पुरुर के पास एनएच, ब्रम्ह चौक व रुद्री रोड पर हुई सड़क दुर्घटना


धमतरी। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। कल एक ही दिन में 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें तीन लोगों के पैर टूट गए, जबकि 2 से 3 अन्य लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर पुरुर स्थित हाईवे ढाबा के सामने दुर्घटना हुई। एक ट्रक चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर ढाबा में भोजन करने गया था। भोजन के बाद जब वह वापस अपनी ट्रक की ओर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे में ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति की पहचान राजकुमार चंद्रवंशी ध्रुव, पिता अन्नाराम कंवर, 36 वर्ष, निवासी चिचोला, डोंगरगांव के रूप में हुई है। वरदान परमार्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान एवं डुमन साहू तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार परेड से लौट रहे 3 स्कूली बच्चे देवा मार्कण्डेय, भावेश जोशी, विकास मरकाम ब्रम्ह चौक के पास हादसे के शिकार हो गए। बच्चे शासकीय बालक शाला में गणतंत्र दिवस के परेड रिसर्हल के पश्चात वापस लौट रहे थे। जिसे पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। घायलों बच्चों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रुद्री रोड शराब दुकान के पास ई-रिक्शा पलट गई। जिसमें सवार बुजुर्ग महिला व बच्चें घायल हो गये। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में 5 लोग सवार थे, घायलों को वरदान परमार्थ सेवा समिति उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!