Uncategorized

राधाकृष्ण भवन में जिला स्तरीय हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी व महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन

पांच जोन बनाकर चलाया जाएगा सदस्यता अभियान


धमतरी। धर्मसंघ पीठ परिषद, आदित्यवाहिनी, आनंद वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में राधाकृष्ण भवन धमतरी में जिला स्तरीय हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी एवं महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आनंदवाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष सीमा तिवारी, आदित्य वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय सहित रायपुर संभाग प्रभारी शशि कुमार खुटिया, हितेंद्र तिवारी एवं योगेश शर्मा, सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूज्यपाद शिवावतार भगवत्पाद आद्य शंकराचार्य महाभाग के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के द्वारा हुआ। आनंदवाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष सीमा तिवारी, आदित्य वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय सहित रायपुर संभाग प्रभारी शशि कुमार खुटिया इत्यादि ने संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक रणनीति से अवगत कराया। उपस्थित समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रतिनिधियों ने धमतरी जिले को उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम एवं मध्य इस प्रकार 5 जोन में विभक्त कर सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का सुझाव दिया। इसी प्रकार हिंदू राष्ट्र अभियान में सहभागिता के लिए नियमित, साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं एक रुपए एक घंटा प्रकल्प से सबको अवगत कराते हुए इस प्रकल्प को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु कहा गया। पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा जो नित्य हनुमान चालीसा पाठ का जो प्रकल्प दिया है उसे तत्काल प्रारंभ किया जाए। इसका पूरे जिले में विस्तार करते हुए हम अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे में सफल हो सकते हैं तथा इस प्रकार हिंदू राष्ट्र अभियान के प्रकल्प को गति प्रदान कर सकते हैं। बैठक के दौरान समष्टि हित की भावना से तथा हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया गया एवं अंत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में असमय जिनकी अकाल मृत्यु हो गई उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन दिलीप सोनी जिलाध्यक्ष ने किया। बैठक में जानकी वल्लभ तीर्थ, पंडित महेश तिवारी धर्मेंद्र शर्मा अशोक पांडे, बीथीका विश्वास, चंद्रकला पटेल ईश्वरी पटवा, नम्रता माला पवार, रीता बंजारे, दीप्ति जाधव, भूपेंद्र मिश्रा हिमांशु साहू राजू साहू, दीनबंधु साहू चंदूलाल सिंहा, हरिशंकर दीवान रंजीत पुरी गोस्वामी, रोहित सोनी आशीष थीटे, खेमलाल नरेश चंद्र, विक्रांत राजेंद्र मुकेश आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!