Uncategorized

मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में गंगरेल मंडल में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

एक विचारधारा है जो राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और जनकल्याण को समर्पित है -देवांगन


धमतरी । गंगरेल मंडल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों का नेतृत्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने किया। मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि यह एक विचारधारा है जो राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और जनकल्याण को समर्पित है। स्थापना दिवस हमें हमारे संगठन के मूल सिद्धांतों और उद्देश्यों की याद दिलाता है। यह अवसर हमें प्रेरित करता है कि हम निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करें और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा से ही संभव है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने का आह्वान भी किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न बूथों पर संगोष्ठी, झंडारोहण एवं संगठनात्मक चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!