Uncategorized

3 सड़क हादसों व कूलर में करेंट की चपेट में आने से कुल 5 लोगो की हुई मौत

धमतरी। कई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।10 घंटे के अंदर हुए पांच घटनाक्रम से लोग सहम गए। ग्राम चरोटा में बाइक सवार की मौत हो गई। पहली घटना भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरोटा की है। ग्राम कुर्रा निवासी वीरेंद्र यादव 19 वर्ष पिता लालाराम अपने साथी सोम प्रकाश 19 वर्ष पिता प्रीतम यादव के साथ लोहारपथरा से वापस लौट रहा था तभी चरोटा में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।जहां पर वीरेंद्र यादव की मौत हो गई।सोमप्रकाश का इलाज जारी है।
दूसरी घटना ग्राम सिंगदेही भखारा की है डामेंद्र साहू 22 वर्ष पिता तारण साहू रविवार रात 8:15 बजे कूलर में पानी डालते वक्त करंट की चपेट में आ गया। निजी वाहन से धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया। रात 9:50 बजे मृत घोषित कर दिया गया। तीसरी घटना ग्राम बालोदगहन नेशनल हाईवे की है जहां पर खड़ी ट्रक से बस टकरा गई जिसमें हेल्पर की मौत हो गई।
चौथी घटना मगरलोड नगर पंचायत की है। ग्राम भरदा निवासी टेमन साहू 20 वर्ष पिता ओमप्रकाश और साहिल साहू उर्फ़ दीपांशु पिता राजेंद्र कुमार दोनों बाइक से जा रहे थे।सोमवार सुबह लगभग 5 बजे मगरलोड में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक वहीं गिर गए और बाइक डेढ़ सौ मीटर दूर फेंका गई। जिसमें साहिल उर्फ दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। टेमन साहू को गंभीर अवस्था में धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रायपुर ले जाते समय अभनपुर के पास रास्ते में तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई वापस धमतरी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!