Uncategorized

भक्त माता कर्मा की भक्ति में थी शक्ति – कविता योगेश बाबर

भक्त माता कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई


धमतरी। ग्राम कुरमातराई में भक्त माता कर्मा की 1010 वी जयंती समारोह साहू समाज द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर उपस्थित हुई समाज जनों द्वारा श्रीमति बाबर का स्वागत सत्कार किया गया व भक्त माता कर्मा की मूर्ति की दर्शन एवं पूजा कर सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने समस्त साहू समाज जनों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई दी। श्रीमति बाबर ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति भाव में व्यतीत किया उस समय भेदभाव छुआछूत अमीर गऱीब इन सब चीज़ों का प्रचलन था जगन्नाथपुरी के मंदिर में भक्त माता कर्मा भगवान को खिचड़ी का भोग लगाना चाहती थी लेकिन उन्हें एक गऱीब महिला समझ कर पंडित एवं पुजारियों द्वारा मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया गया लेकिन माता कर्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके घर में पधारे और उनके द्वारा प्रस्तुत खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया यह एक ऐसा उदाहरण है कि अगर हम सच्चे मन से प्रभु की भक्ति और सेवा करें तो भगवान भी प्रसन्न होकर हमारे दरवाज़े में पधार सकते हैं। इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वरी साहू टेमन साहू भेष लाल साहू नरेश कुमार साहू खिलेंद्र साहू उपसरपंच मीरा साहू लाकेश्वरी साहू रुखमणी साहू सुनील साहू एवं बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!