Uncategorized

श्री झूलेलाल भगवान पर अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणी से सिंधी समाज मे आक्रोश, धरना दे कर की गई कार्यवाही की मांग

श्री झूलेलाल मंडल द्वारा गांधी चौक मे धरना दे कर विरोध प्रदर्शन किया गया. बताया गया कि अमित बघेल नामक व्यक्ति द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान वरुण देव के अवतार एवं जनमानस के आस्था के प्रतीक श्री झूलेलाल भगवान के लिए अपमानजनक अमर्यादित टिप्पणी एवं सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहकर सिंधी समाज का घोर अपमान अमित बघेल द्वारा किया गया है. साथ ही उसने अग्र समाज के आस्था के प्रतीक एवं उनके पूर्वज महाराजा श्री अग्रसेन जी के ऊपर अमित बघेल के द्वारा अत्यंत अशोभनीय एवं शर्मनाक अमर्यादित टिप्पणी की गयी है जिससे सम्पूर्ण भारत का सिंधी समाज के साथ भारत के करोड़ों धर्मप्रेमी नागरिकों एवं जनमानस की भावनाओं को ठेस पहची है. इस तरह के भड़काऊ बयानों से षडयंत्रपूर्वक धार्मिक उन्माद फैलाने की दुर्भावना की संभावना नजर आ रही है. सिंधी समाज जनो ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्व पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भीर धाराओं में धार्मिक आस्था को चोट पहुंचने एवं धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र एवं देश की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास के लिए राष्ट्रद्रोह की धारा एवं विधिसम्मत अन्य धाराओं में कार्यवाही कर उक्त व्यक्ति पर अपराध दर्ज करते हुए तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!