Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रुद्रेश्वर महानदी घाट में किया गया योग

प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह रुद्रेश्वर महानदी घाट के मनोरम तट पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन, फ्रीडम फिजिकल एकेडमी, पतंजलि युवा भारत तथा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की धमतरी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।योग प्रशिक्षक परविंदर कौर ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराईं तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। योग सत्र समाप्त होने के बाद काजल मुंजवानी ने पांच मिनट का जुंबा करवाया जहां सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य कर फिटनेस और आनंद का संदेश दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के भोजेंद्र कुमार साहू, गीतेश प्रजापति,रूपेंद्र गंजीर,नवीन मेश्राम, गुपेश्वर साहू,केतन गंजीर यजत गंजीर, गर्वित साहू, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन की ओर से हुकुमचंद जैन,योगेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, डॉ भूपेंद्र साहू, दीक्षा साहू, काजल मुंजवानी,फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर से लोकेश साहू , भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता यादव, सुशांतकान पिल्लेवार, पिंकू जागेंद्र साहू, मुकेश यादव,एमएल साहू,धरम साहू, नेमीचंद सोनवानी, राकेश वर्मा, प्रीति साहू, हर्षिता कुलकर्णी, दीप्ति ध्रुव, दुर्गा सिन्हा,विनीता साहू, शैल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!