Uncategorized

शहर में लगातार विकास कार्य जारी- विजय देवांगन

85 लाख के विकास कार्यो का किया गया भूमि पूजन

धमतरी- सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड मे तालाब का सौंदर्यी करण कार्य एंव जैनम हाईट आगे से एचपी गैस तक नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर महापौर विजय देवांगन,लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद लुकेश्वरी सुरेंद्र साहू सहित वार्ड के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्पन्न हुआ.
भूमि पूजन होने पर वार्ड वासीयों ने महापौर विजय देवांगन,सहित पूरे नगर निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है।
भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते महापौर ने कहा कि वार्ड वासियों के बहुप्रतीक्षित मांग अनुसार वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तालाब सौंदर्गीकरण कराया जाएगा। जिसका भूमिपूजन किया जा रहा है। जिसका अतिशीघ्र निर्माण होगा.महापौर ने कहा कि निगम द्वारा मूलभूत सुविधा से सम्बंधित रोड-नाली,नाला निर्माण तथा मुक्तिधाम उन्नयन,तालाब सौंदर्गीकरण सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया गया है। तालाबों के सौंदर्यकरण होने से तालाब में हमेशा साफ सफाई रहेगी जिससे लोग बड़ी संख्या में निस्तारी के लिए तालाबो में आएंगे सौंदर्यीकरण के तहत तालाबों में पचरी निर्माण,प्रकाश व्यवस्था के साथ विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे नगर निगम के हमारे टीम द्वारा लगातार शहर के तालाबों को सहेजने सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में जल स्तर को बनाए रखने तालाबों में उचित जल भराव हेतु विशेष पहल किया जाता है.
इस दौरान इंजि.मनीष साहू,दीपक साहू,संतोष साहू,उदेराम साहू,माधव साहू,श्यामलाल साहू,शत्रुघन सिन्हा,मालती सिन्हा,रानी सिन्हा,थनेश्वर सिन्हा,प्रकाश साहू,दिनेश साहू,नरोत्तम साहू,विनोद साहू,ज्ञानचंद सिन्हा, जीवन सिन्हा,प्रेमलाल सिन्हा,मोनू कुशवाहा सहित वार्डवासी अधिक संख्या मे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!