Uncategorized

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारो के साथ हो रहा भगवान श्री गणेश का विसर्जन

रुद्रेश्वर महादेव घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु की गई है व्यापक व्यवस्था

आज से शुरु हुआ विसर्जन का दौर

धमतरी। रुद्रेश्वर घाट में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का दौर शुरु हो चुका है। अधिकांशत: घरो व प्रतिष्ठानों में विराजित छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन पहले होगा। लोग भक्ति भाव के साथ विर्सजन करने सहपरिवार रुद्रेश्वर घाट पहुंच रहे है और पूजा अर्चना कर विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन हेतु पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा कई नियम भी लागू किये गये है, जिनके अनुसार विसर्जन किया जा रहा है। लोगो को पानी में उतरने से रोकने व प्रतिमा विसर्जन के लिए गोताखोर लगाये गये है। जिनके द्वारा ट्यूब सवार होकर छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं पूजन सामाग्री को नदीं में विसर्जित से बचाने कुंड का निर्माण किया गया। जहां सामाग्रियों को विसर्जन किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है तथा सभी उपलब्ध संसाधनों, आवश्यक सुसंगत व्यवस्था के साथ प्रतिमाओं को सुरक्षात्मक रूप से विसर्जन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये है। शहरी क्षेत्र के छोटी गणेश मूर्ति विसर्जित करने के लिए बनियातालाब, आमातालाब एवं शीतला तालाब को आरक्षित किया गया है। साथ ही पूजन सामाग्री के लिए यहां कुंड बनाया गया है। जहां निगम के कर्मचारी तैनात रहें। निगम द्वारा विसर्जन स्थल में पेयजल व्यवस्था, अग्निशमन ७वाहन की व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था की गई है। फूल माला सामाग्री आदि के विसर्जन हेतु कुंड का निर्माण किया गया है। विसर्जन स्थल में पंडाल सेट, टेबल कुर्सी व्यवस्था एवं विसर्जन क्षेत्र में सी.सी. टी.वी. कैमरे की व्यवस्था की गई है।
हवन पश्चात भंडारे की व्यवस्था
आज सुबह से शहर में विराजित श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु हवन पूजन का दौर प्रारंभ हुआ। समिति के सदस्य व वार्डवासी भक्ति भाव के साथ हवन पूजन में शामिल हुए इसके पश्चात अधिकांश स्थानों पर भक्तों के लिए भंडारे व प्रसादी की व्यवस्था की गई । जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!