Uncategorized

विद्या कुंज स्कूल लोहरसी में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान

विद्या कुंज स्कूल लोहरसी में मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. शिक्षण सत्र 2023 24 में कक्षा दसवीं में तनिष्का गोयल,गुंजन जैन,माही मेश्राम, यशी चोपड़ा,भूमिका रामटेके,समृद्धि अग्रवाल, सोनाली साहू,पूर्वा साहू , गरिमा देवांगन,टीना साहू कक्षा 12वीं में प्रियांशु देवांगन, ऋषिका राम राख्यानी, निखिल गांधी, विधि नागवानी , शिक्षण सत्र 2024- 25 कक्षा दसवीं में रितिक साहू, अपर्णा साहू, रैना गौतम, दीक्षा सिन्हा, सुयशा साहू,यिशिका देवांगन, श्रेयांश अडवाणी कक्षा 12वीं में निधि मानेक, आस्था साक्षी, सोमिल जसूजा, सानिध्य सिन्हा, आयुष जटवार,विनीता साहू, प्रांजल जैन ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता समाज एवं विद्यालय परिवार को गौरांवित किया . उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर सम्माननीय रामू रोहरा थे.रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि काश जिस समय हम लोग पढ़ रहे थे उस समय यह विद्या कुंज स्कूल होता तो हम भी ऐसे मेधावी छात्र के रूप में सम्मान पाते.मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाला प्रबंधन, शिक्षक स्टाफ को भी बहुत बहुत बधाई दी. अंत में अतिथि का आभार मानते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को शाला प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.अभिनंदन समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके पालकगणों की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सफल संचालन शबीना तबस्सुम एवं भूमिका मूलवानी ने किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!