Uncategorized

रुद्रेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने जा रहे तीन युवा कांवरियों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दो की मौत


धमतरी। धमतरी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें रविवार की रात अज्ञात वाहन के ठोकने से दो युवा कांवरियों की मौत हो गई। एक युवक घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पिपरछेड़ी में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के लिए गांव के प्रमुख पहुंच गए। इसी बीच बड़ी घटना धमतरी से आ रही है।बताया गया कि
बीती रात्रि एक दुखद सड़क दुर्घटना घटी जिसमें दो युवा कांवरियों की दर्दनांक मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांवरियें गंभीर रुप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्रान्तर्गतग्राम पीपरछेड़ी से तीन युवक जल चढ़ाने रुद्रेश्वर मंदिर आ रहे थे। तभी ग्राम तेलीनसत्ती के पहले पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को मसीही अस्पताल लाया गया। जहां पर राहुल साहू पिता हीरेंद्र साहू 17 वर्ष और कन्हैया साहू पिता सुरेंद्र साहू 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मोक्ष साहू पिता गोपेश्वर साहू 17 वर्ष का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि तेलीनसत्ती के पास लगभग 11 बजे अज्ञात कार ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को मसीह अस्पताल लाया गया। जहां पर दो युवकों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का वातावरण है।
महापौर रामू रोहरा पहुंचे जिला अस्पताल


दुर्घटना की सूचना मिलने पर महापौर रामू रोहरा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बड़ी दुखद घटना है कि युवा कांवरियों की मौत हो गई। दो युवकों के मौत से वह स्तब्ध हैं। तत्काल डॉक्टर को पोस्टमार्टम के लिए निर्देशित किया गया है। अर्जुनी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने कहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!