Uncategorized

बोल बम सेवा समिति के रजत जयंती वर्ष में सावन महोत्सव का कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारम्भ

सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी ने दी मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

बोल बम सेवा समिति का रजत जयंती वर्ष में सावन महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर एवं अतिथियों द्वारा शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन भी संपन्न हुआ, हज़ारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी भी संस्था द्वारा दिया गया, दो दिवसीय आयोजन शुभारंभ के अतिथियों में अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर जी, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व अध्यक्षगण निरंजन सिन्हा , राजकुमारी दीवान , नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू , नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू , शिवप्रताप ठाकुर , राहुल महावर , बोल बम सेवा समिति के संरक्षक सुभाष अग्रवाल , संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर , प्रेस क्लब के अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा , प्रेस क्लब के संरक्षक बसंत ध्रुव, पार्षदगण महेन्द्र गायकवाड़ , रवि मानिकपुरी , राजकुमारी ध्रुव , कविता चन्द्राकर के करकमलों से संपन्न हुआ.संस्था के रजत जयंती आयोजन के आशीर्वचन में अजय चन्द्राकर, निरंजन सिन्हा , राजकुमारी दीवान 25 वर्षो के समाजिक-धार्मिक समिति बोल बम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किये, कुरूद क्षेत्र के लिए गौरवशाली पल है, भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव इस संस्था के ऊपर बना रहे ऐसे शुभकामनाएँ प्रेषित किये.संस्था के 25 वर्षो के यात्रा में विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों का उल्लेख सहयोग और निरंतर बाबा बैद्यनाथ यात्रा करने के लिए लगभग 80 लोगों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, 80 लोगो को कल समापन अवसर पर सम्मानित किया जायेगा, अतिथियों को भी अतिथि सम्मान के रूप में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और भगवा गमछा पहनाया गया. कार्यक्रम का आभार संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर और मंच संचालन प्रभात बैस द्वारा किया गया.कल समापन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल में किया जायेगा, सांस्कृतिक आयोजन रंग झरोखा का मनमोहक प्रस्तुति होगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!