Uncategorized

मकई गार्डन चौपाटी में धारदार चाकू से डरा रहे थे लोगो को, तीन गिरफ्तार

सिटी कोतवाली द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

धमतरी। आगामी लोक सभा 2024 को मद्देनजर रखते हुए लोक चुनाव शांतिपूर्ण,निर्विघ्न, निष्पक्ष संपन्न कराने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय द्वारा असामाजिक तत्वों,गुंडा बदमाशों,चाकू बाजों के विरुद्ध कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ जिस पर कोतवाली थाना स्टॉफ द्वारा तश्दीकी कार्यवाही हेतु रवाना होकर मकई चौक स्थित चौपाटी पहुँचे कि आरोपीगण द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार हथियार चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों को डरा धमका रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हे गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अजीत सोना पिता राहुल सोना 23 वर्ष, राहुल उर्फ रोहित सोना 23 वर्ष निवासी जालमपुर, रूपेश उर्फ रूप्पू कोसरिया पिता चन्द्रहास कोसरिया 19 वर्ष निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर शामिल है। तीनों आरोपियों को आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरी0 विनोद शर्मा उप निरी. लक्ष्मीकांत शुक्ला, म.प्रआर. माधुरी सोनवानी, आर.डायमंड यादव,चन्दर सिंह जमदार,भूपेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!