Uncategorized

भामाशाह जयंती पर धमतरी में यातायात जागरूकता रैली , विधायक ओंकार साहू ने दिखाई हरी झंडी

दानवीर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने युवा प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ धमतरी के तत्वाधान में आयोजित यातायात जागरूकता रैली एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की सराहना की।विधायक श्री साहू ने बताया कि एसपी कार्यालय से युवा साथियों द्वारा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। तत्पश्चात रत्नाबांधा चौक, धमतरी में आम नागरिकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और जीवन की रक्षा की जा सकती है।
इसी अवसर पर निःशुल्क समर कोचिंग कैम्प का भी शुभारंभ किया गया, जो बसपारा, धमतरी स्थित साहू भवन में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं जिला साहू संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। विधायक श्री साहू ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह कोचिंग कैम्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि दानवीर वीर भामाशाह जी के आदर्श हमें समाज सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।विधायक ओंकार साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मौके पर पूर्व विधायक लेखराम साहू , जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेश राम साहू , दयाराम साहू , संतराम साहू , टोमन साहू , सोहद्रा साहू , लक्ष्मीनारायण साहू , गणेश साहू , चिरंजीव लाल साहू , गोपाल साहू , उमेश साहू, हिरेन्द साहू , विजय साहू , कमलेश साहू , निर्मला साहू , मंजूषा साहू , केकती साहू , श्यामा साहू , योगेश साहू , राकेश साहू , गीतराम सिन्हा , गजानंद साहू साथ में बड़ी संख्या समाजिक जन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!