Uncategorized

मगरलोड पुलिस द्वारा दो अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही

थाना मगरलोड को मुखबिर से सुचना मिली की हाथादहरा नाला, कुसुमपुर के किनारे बोतलबाहरा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर हे है की सूचना पर मगरलोड पुलिस द्वारा तत्काल बताये जगह पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी हरीश यादव पिता प्रीतम 32 वर्ष सोनेवारा द्वारा हाथादहरा नाला कुसुमपुर के किनारे प्रम बोतलबाहरा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला जिसके कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रू, बिक्री रकम 350 रू जुमला कीमती 950 रू को जप्त कर थाना मगरलोड में धारा 34(1)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरदा में शंतानु साहू अपने मकान आंगन परछी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही करने पर आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला जिसके कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,300 रू, बिक्री रकम 200 से जुमला कीमती 1,500 रू को जप्त कर थाना मगरलोड में धारा 34(1) आब एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना मगरलोड से सउनि.धनीराम नेताम,प्रआर. दिनू मारकंडे सहित थाना मगरलोड स्टॉफ का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!