Uncategorized

महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका है , सरकार केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है – विधायक ओंकार साहू


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने महिला वंदन बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में ही पारित हो चुका है, इसके बावजूद भाजपा द्वारा इस मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव लाना केवल राजनीतिक दिखावा है। विधायक श्री साहू ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के प्रस्तावों का सहारा ले रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा करने की आवश्यकता है। लेकिन सरकार इन मुद्दों से बचते हुए केवल राजनीतिक एजेंडा चलाने में लगी हुई है।विधायक श्री साहू ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकार और सम्मान के पक्ष में है, लेकिन इस तरह की राजनीति का समर्थन नहीं करती।अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदन में इस मुद्दे पर सरकार का पुरजोर विरोध करेगी और जनता के वास्तविक मुद्दों को उठाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!