वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी व श्री सकल जैन श्री संघ धमतरी के प्रथम अध्यक्ष रहे गजराज जैन नहीं रहे
श्री जैन की निधन भाजपा व धमतरी के लिए है अपूरणीय क्षति - रामू रोहरा
गजराज जैन जी का निधन सम्पूर्ण जैन समाज के साथ ही धमतरीवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है – विजय गोलछा

धमतरी। धमतरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज जैन (लुंकड़) का 92 वर्ष की आयु में बीती रात्रि निधन हो गया। वे जिला भाजपा उपाध्यक्ष कविंद्र जैन के पिता, पुखराज, रमेश कुमार के चाचा, चाणक्य, वैभव, प्रदीप, रितेश, जितेश एवं तेजस के दादा थे। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे निवास स्थान अमर टॉकीज के पीछे गुरुद्वारा गली से निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपाई व समाजजन शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि वे श्री सकल जैन श्री संघ धमतरी के प्रथम अध्यक्ष रहे। गजराज जैन 1952 से भारतीय जनसंघ से जुड़े रहे। इसके पश्चात भाजपा पार्टी को भी मजबूती प्रदान करते रहे। जिले में भाजपा को स्थापित करने में उनकी मेहनत व महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे शुरु से समाज व पार्टी की सेवा में सक्रिय रहे। निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य करते रहे। बता दे कि श्री जैन पूर्व में पार्टी के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां बखूबी निभा चुके है। वे पूर्व में चुनाव संचालक रहे। उनकी रणनीति से चुनाव में भाजपा को लाभ मिला। मंचीय व्यवस्था व संचालन में भी उन्हें महारत हासिल थी। जैसे ही उनके निधन की सूचना शहरवासियों व भाजपाईयों को मिली शोक की लहर छा गई। सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की। निधन के पश्चात महापौर रामू रोहरा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने में गजराज जैन जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे जनसंघ से भाजपा पार्टी की यात्रा के साक्षी रहे। उन्होने इस यात्रा को पूरा किया। उनका निधन भाजपा व धमतरी के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ धमतरी अध्यक्ष विजय गोलछा ने कहा गजराज जैन जी का निधन सम्पूर्ण जैन समाज के साथ ही धमतरीवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज की बेहतरी व शहरहित में उनका अनुभव हमेशा लाभदायक रहा। वे सरल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज व शहर में शोक की लहर है।
उनके निधन पर पूर्व मंत्री कृपाराम साहू, सांसद रुपकुमारी चौधरी, कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, महापौर रामू रोहरा, पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, राकेश साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा, शशि पवार, विजय साहू, उमेश साहू, दयाराम साहू, पं. राजेश शर्मा, पवन गजपाल, शिव शर्मा, ऋषभ देवांगन, मुकेश यादव, डीपेन्द्र साहू, मोनिका देवांगन, डॉ बीथिका विश्वास, श्रीमती सरला जैन, अनिता यादव, अर्चना चौबे, अगिरा ध्रुव, प्रियंका सिन्हा, दयमंतीन गजेन्द्र, सुशील तिवारी, चन्द्रकला पटेल, राजेन्द्र गोलछा, राजेन्द्र शर्मा, राकेश चंदवानी, चेतन हिन्दूजा, निलेश लुनिया, अरविन्दर मुंडी, रोहिताष मिश्रा, विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर, राजेश गोलछा, नवीन साखला, प्रकाश गोलछा, कमल डागा, दीपक गजेन्द्र, कुलेश सोनी, पिंटु यादव, जय हिन्दूजा, राजीव सिन्हा, कैलाश सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभांक मिश्रा, देशांत जैन, नीरज नाहर, ज्योति भानू चन्द्राकर, ज्योति हरख जैन, बलजीत छाबड़ा, नागेन्द्र शुक्ला, हेमंत माला, अजय नाहटा, नरेश बरडिय़ा, निरंजन सिन्हा, प्रकाश शर्मा, महेन्द्र खण्डेलवाल, तल्लीनपुरी गोस्वामी, मेघराज ठाकुर, कोमल सार्वा, नरेन्द्र रोहरा, संतोष सोनकर, संजय देवांगन, हिमानी साहू सहित भाजपाईयों व शहरवासियों ने भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

