Uncategorized

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में उत्साह के साथ सुना गया मोदी की मन की बात का 133वां एपिसोड


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ के 133वें एपिसोड का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 203 में किया गया। आमदी मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी ललित माणेक के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों को साझा करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। Óमन की बातÓ के माध्यम से वार्डवासियों ने देश की प्रगति और स्थानीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उनके साथ ही सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर, बूथ अध्यक्ष सुमीत त्रिवेदी और सचिव अभिषेक अंबानी ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिनमें बी.एल.ओ. लोचन साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भूपेश साहू, हरि कटारिया, कांति माणेक, कमलेश सोनी और दीपक पोपट, श्रीमती राजुला शाह, श्रीमती नीता पटेल, श्रीमती लीला पटेल, श्रीमती नीमा दामा, श्रीमती तृप्ति माणेक और श्रीमती गीता आदि ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण के संदेश को सुना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!