Uncategorized

नगर निगम के कर्मचारी चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर शोक की लहर

धमतरी। नगर निगम के युवा एवं कर्मठ कर्मचारी चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से सहकर्मी, मित्रगण और समाजजन स्तब्ध हैं।ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राकेश दिवान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज ने एक होनहार, मिलनसार और जिम्मेदार युवा को खो दिया है। चंद्रशेखर मिश्रा हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और अपने सरल स्वभाव से सबका दिल जीत लेते थे।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!