महापौर रामू रोहरा का औचक निरीक्षण: निगम कार्यालय में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

धमतरी-नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने आज सुबह 10 बजे निगम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों का उपायुक्त पीसी सार्वा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यशैली का जायजा लिया।महापौर रामू रोहरा ने सबसे पहले निगम कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने फाइलों के रखरखाव, दस्तावेजों के संकलन और लंबित मामलों पर अधिकारियों से चर्चा की। महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
साफ-सफाई और उपस्थिति पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यालय की सफाई व्यवस्था को भी देखा और जहां कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति जांच करते हुए अनियमित रूप से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी।
विभागों की कार्यप्रणाली का परीक्षण
महापौर ने नगर निगम के जल विभाग, विद्युत विभाग , स्वास्थ्य विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान कितनी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो ।
जनता की सुविधाओं पर विशेष जोर
महापौर रामू रोहरा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, ताकि लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
समस्याओं को जल्द सुलझाने के निर्देश
महापौर ने निगम कार्यालय के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त कमियों को तुरंत दूर करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि निगम का हर कर्मचारी शहरवासियों की सेवा के लिए समर्पित रहे और अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से निभाए।
महापौर के इस औचक निरीक्षण से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट संदेश गया कि नगर निगम की कार्यशैली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निगम कर्मचारियों को ईमानदारी और तत्परता से काम करने की हिदायत दी, ताकि धमतरी शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।

