कृषि उपज मंडी में हुई 594 कट्टा धान की आवक
ओम 3 को मिला 2530, गोल्डन शांभा को 2444, सरोना को 2221 व 1001 धान को 2230 का अधिकतम भाव

धमतरी। कृषि उपज मंडी श्यामतराई धमतरी में इन दिनों धान की आवक औसतन हो रही है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के दौरान जहां धान की आवक काफी कम हो गई थी अब रोजाना 500-600 कट्टा धान की आवक हो रही है।
कृषि उपज मंडी समिति से मिली जानकारी के अनुसार आज मंडी में 594 कट्टा धान की बिक्री हुई। मंडी में आज 1001 धान को 2230, गोल्डन शांभा को न्यूनतम 2425 अधिकतम 2444, सरोना को न्यूनतम 2200 अधिकतम 2221, ओम 3 को न्यूनतम 2481 अधिकतम 2530 का भाव मिला। मात्र 2 फर्मो द्वारा 594 कट्टा धान को खरीदा गया। बताया जा रहा है कि मंडी में धान की आवक ज्यादा होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में पर्याप्त आवक नहीं हो पा रही है जिससे खरीदी बिक्री भी कम हो रही है। आज मंडी में आईआर चौसठ, 1010, शांभा, श्रीराम जैसे धान की वैरायटी की आवक ही नहीं हुई। मंडी में 1 माच शनिवार को 408 कट्टा, 28 फरवरी को 697 कट्टा, 27 फरवरी को 548 कट्टा, 25 को 558 कट्टा धान की आवक हुई थी। धान की आवक कम होने से मंडी में हमाल व मजदूरों को भी पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि शासन द्वारा चना खरीदी शुरु किये जाने व किसान रबी फसल में जुटे हुए है इसलिए भी धान की आवक थोड़ी प्रभावित हुई है।
