Uncategorized

गुणवत्ताहीन कार्य शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे महापौर, रुकवाया काम व भुगतान

जनता के पैसो का नहीं होने देंगे दुरुपयोग - रामू रोहरा

पदभार ग्रहण के बाद पहले कार्यालयीन दिवस पर एक्शन मोड में दिखे महापौर

धमतरी। शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा पहले कार्यालयीन दिवस पर आज निगम पहुंचे और पहले दिन ही वे एक्शन मोड पर नजर आए। पहले दिन ही उन्होने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों व ठेकेदारों को संदेश दिया कि विकास कार्यो में गुणवत्ता के साथ समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज महापौर रामू रोहरा निर्धारित समय पर निगम कार्यालय में पहुंचेे जिसके बाद वे गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत की पड़ताल करने निकले। इस दौरान विंध्यवासिनी मंदिर के पास बनाए जा रहे फुटपाथ जिसमें पेवरब्लाक लगाए जा रहे है। जिसकी पड़ताल की। जिसमें गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत सही मिली। जिस पर महापौर ने मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि विकास कार्यो में गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तत्काल कार्य रुकवाये साथ ही भुगतान भी रोके। ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे जहां शिकायत सही मिली। निविदा की शर्तो के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो रहा था। जिस पर फटकार लगाई गई है। श्री रोहरा ने कहा कि जनता के पैसो का दुरुपयोग होने नहीं दिया जाएगा। विकास कार्यो में पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान पार्षद विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर, अज्जु देशलहरे, सतीश पवार, विजय साहू, उपायुक्त पीसी सार्वा, सब इंजीनियर लोमश देवांगन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!