भोथली मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की बनी रूपरेखा
गुरु रविदास जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार, समरसता भवन में समरसता संदेश कार्यक्रम एवं जैतखांभ चबूतरे पर 650 दीप किया गया प्रज्वलित

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि पवार ने गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुत की विस्तृत कार्ययोजना
धमतरी – भारतीय जनता पार्टी भोथली मंडल की मासिक बैठक रविवार को ग्राम छाती में मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से घर-घर संपर्क स्थापित कर अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि पवार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस दौरान समरसता भवन में समरसता संदेश कार्यक्रम, ग्राम छाती से समरसता संदेश यात्रा का शुभारंभ तथा जैतखांभ चबूतरे पर सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वरूप 650 दीप प्रज्वलित करने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महेन्द्र पंडित एवं राजीव सिन्हा ने संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय एवं अधिकतम सहभागिता तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया।दयाराम साहू एवं प्रियंका सिन्हा ने सोशल मीडिया पर संगठन का पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, कार्यकर्ताओं की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक जनचेतना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद मेश्राम ने किया बैठक में जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू गिरीश साहू, रामाधार साहू, निरंजन साहू हुलास राम आदि उपस्थित रहे।


