Uncategorized
251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू, की क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना

धमतरी। अखिल ब्रह्माण्ड नायक भगवान भोलेनाथ की कृपा से आयोजित 251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। साथ में नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, एल्डरमेन रितिका यादव, एल्डरमेन सीमा चौबे, भाजपा नेत्री नीतू त्रिवेदी, समाजसेवी नीलू रजक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री शीतलेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

