प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हो रही पहल – डॉ बिथिका बिश्वास
सेवा संकल्प अभियान के तहत दानीटोला आंगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम दानीटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (अंबेडकर भवन) में संपन्न हुआ जिसमें बतौर अतिथि डॉ बिथिका बिश्वास सम्मिलित हुई। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की यह एक पहल है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भी घर-घर मुनगा हर घर मुनगा अभियान चलाया जा रहा है। मूनगा में विद्यमान पौष्टिक तत्वों की जानकारी देकर हर घर के आंगन में इसे उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसकी भी जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से दी गई बच्चे एवं माताएं बहुत संख्या में उपस्थित थी। आंगनबाड़ी के बच्चों का नेवता भोज का कार्यक्रम रखा गया। स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ गर्भवती महिलाओं को भी सम्मानित किया गया आंगनबाड़ी की सहायिका बहनों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों की प्राथमिक शिक्षा उन्हें सुपोषित आहार प्राप्त करवाना एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना यह इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की हमारी सभी बहने नगर निगम महिला बाल विकास सभापति विभा चंद्राकर दानी टोला वार्ड पार्षद अज्जू देश लहरे समाजसेवी गौरव मगर ब्राह्मण वार्ड पार्षद कोमल सार्वा अजय और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।