Uncategorized
स्वच्छता अभियान चलाकर कुरूद नपा. द्वारा दी गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि

कुरुद। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर नगरपालिका कुरूद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सिविल अस्पताल कुरूद, आत्मानंद स्कूल, कन्या विद्यालय कुरूद, कारगिल चौक में स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को कुरूद नगरवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष वन्देमातरम परिवार, बोल बम सेवा समिति, एल्डरमेन एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका कुरूद द्वारा गांधी जी के सिद्धांतो को नमन करते हुए उन्हें आत्मसात करने की अपील की।


