Uncategorized

जिला हिन्दी साहित्य समिति का होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी संपन्न


धमतरी। जिला हिन्दी साहित्य समिति धमतरी द्वारा साहित्य भवन (म्युनिसिपल स्कूल धमतरी के पीछे) में आयोजित होली मिलन समारोह साहित्य, संवाद और सांस्कृतिक आत्मीयता का एक प्रेरक अवसर बन गया। इस अवसर पर आगामी साहित्यिक पत्रिका प्रत्यय का विमोचन, नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा साहित्यकारों के नाम से प्रस्तावित मार्ग के नामकरण के सांकेतिक बोर्ड का लोकार्पण तथा समिति की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी ने फूलों की पंखुडिय़ों से होली खेलकर प्रेम, सौहार्द और रचनात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से डुमन लाल ध्रुव, डॉ. सरिता दोशी, श्रीमती कामिनी कौशिक, श्रीमती प्रतिमा दीवान, श्रीमती गीतांजलि साहू, विनोद रणसिंह, दीप शर्मा, दीपचंद भारती, नरेश चंद्र श्रोती, माझी अनंत, अखिलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र चेलक, मोहम्मद तारिक और प्रेमशंकर चौबे प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!