धमतरी में 60 साल बाद गूंजी बेटी की किलकारी, खुशी से झूम उठा गुप्ता परिवार
नवरात्रि की पंचमी पर हुआ बिटिया रानी का जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

धमतरी। शहर के गुप्ता परिवार में करीब 60 साल बाद बेटी का जन्म होने से खुशियों की लहर दौड़ गई। नवरात्रि की पावन पंचमी, 15 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे घर में नन्ही परी ने जन्म लिया। बिटिया रानी के आगमन से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल है और सभी नन्ही परी के आगमन को सौभाग्य और खुशियों का प्रतीक मान रहे हैं।
परिवार में पिता संकेत कान्हा गुप्ता और माता निशि गुप्ता अपनी नन्ही परी के आगमन से बेहद खुश हैं। वहीं दादा संजय गुप्ता, दादी सुनीता गुप्ता और परदादी विमला गुप्ता के घर में भी खुशियां छाई हुई हैं।
इस खुशी के अवसर पर बड़े पापा संदेश गुप्ता, बड़ी मम्मी सुप्रिया गुप्ता, बुआ-दादी कल्पना अवधिया एवं सुधीर अवधिया और नन्ही परी के नाना सुरेंद्र सिंह जुनेजा और मामा राहुल जुनेजा सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
नवरात्रि के पावन पर्व पर बेटी के जन्म ने इस खुशी को और भी खास बना दिया। 60 साल बाद परिवार में आई इस नन्ही लक्ष्मी के स्वागत में हर चेहरा खिल उठा। गुप्ता परिवार में बिटिया रानी के आगमन को लेकर चारों ओर खुशियां ही खुशियां हैं।
