Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में बीते मात्र आठ महीनों में निगम ने जितना विकास कार्य किया है, उतना कांग्रेस अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई-नीलेश लुनिया

निगम स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी प्रभारी ने नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

धमतरी। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के एम आई सी प्रभारी नीलेश लूनिया ने नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में बीते मात्र आठ महीनों में नगर निगम ने जितना विकास कार्य किया है, उतना कांग्रेस अपने वो पूरे पांच साल के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई।नीलेश लूनिया ने कहा कि महापौर के पदभार ग्रहण करते ही विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और योजनाओं को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारने का काम शुरू हुआ। हाइटेक बस स्टैंड, भव्य ऑडिटोरियम जैसे वर्षों से लंबित और जनता की बहुप्रतीक्षित योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया, जो कांग्रेस शासन में केवल घोषणाओं तक सीमित थीं।उन्होंने कहा कि महापौर रामू रोहरा की स्पष्ट नीति, मजबूत नेतृत्व और प्रशासनिक पकड़ के कारण नगर निगम में सुशासन स्थापित हुआ है। निर्णय लेने में पारदर्शिता और कार्यों में तेजी के चलते आज शहर में हर तरफ विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।नीलेश लूनिया ने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास नहीं, बल्कि राजनीति और स्वार्थ को प्राथमिकता दी। जनता को झूठे वादों में उलझाकर रखा गया और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की गई।उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास न तो कोई उपलब्धि है और न ही जनता को बताने लायक कोई ठोस कार्य, इसलिए वह विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है और निराधार आरोप लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।नीलेश लूनिया ने अंत में कहा कि शहर की जनता अब जागरूक है और विकास बनाम धोखे का फर्क भली-भांति समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता एक बार फिर विकास करने वालों को ही अपना समर्थन देगी, न कि केवल भाषण देने वालों को।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!