Uncategorized

तीज की खुशियां बदली गम में : अंडा सब्जी बनाने से मना करने से नाराज पति फंदे पर झूलकर दी जान


धमतरी। आज तीज पर्व पर जहां महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए कामना कर रहे है वहीं दूसरी ओर सिहावा क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां छीन गई जहां मामूली बात पर व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थानान्तर्गत ग्राम सांकरा बीच पारा निवासी टीकुराम सेन 40 वर्ष बीती रात घर में सब्जी बनाने के लिए अण्डा लेकर आया था चूंकि कल रात महिलाएं करु भात खाकर उपवास रखती है इसलिए पत्नी ने अण्डा सब्जी बनाने मना कर दिए जिससे पति नाराज हो गया और आत्मघाती कदम उठाते हुए घर से कुछ ही दूरी पर स्थित आंवला पेड़ पर फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच, कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!