Uncategorized

धमतरी की बेटी मुमुक्षु आस्था लूनिया को मिलेगा दीक्षा मुहूर्त,29 जुलाई को जयपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान होगा शुभ अवसर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के लिए गर्व और आध्यात्मिक हर्ष का विषय है कि शहर की धर्मनिष्ठ मुमुक्षु कु. आस्था लूनिया ( सुपुत्री– धनराज पूजा लूनिया) को 29 जुलाई 2026 को जयपुर में आयोजित भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान पूज्य आचार्य भगवंतों की पावन निश्रा में दीक्षा मुहूर्त प्रदान किया जाएगा। इस शुभ समाचार से धमतरी सहित समूचे जैन समाज में श्रद्धा, उल्लास और उत्साह का वातावरण है।इस अवसर पर पूज्य खरतरगच्छाचार्य श्री जिन महेन्द्रसागर सूरीश्वर जी म.सा. के 25वें दीक्षा रजत जयंती महोत्सव का भी आयोजन होगा।
मुमुक्षु आस्था लूनिया बचपन से ही धार्मिक एवं संस्कारित वातावरण में पली-बढ़ी हैं। परदादा स्वर्गीय लक्ष्मी चंद लूनिया व स्व. श्रीमती चम्पाबाई लुनिया, स्व. ताराचंद लुनिया, लुनिया परिवार की कुल दीपिका साध्वी आत्मरुचि श्री जी म.सा. एवं परिवार के धार्मिक संस्कारों का उनके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव रहा है। उन्हें प्रारंभ से ही पूज्य साधु-साध्वी भगवंतों का स्नेह, सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होता रहा, जिसके परिणामस्वरूप कम आयु में ही उनके मन में धर्म, संयम और आत्मकल्याण के प्रति गहरी आस्था विकसित हुई।
आस्था की दिनचर्या में नियमित जिनालय दर्शन, भगवान की पूजा-अर्चना, स्वाध्याय, सामायिक, प्रतिक्रमण तथा धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता सदैव शामिल रही है। सांसारिक आकर्षणों से दूर रहकर उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को प्राथमिकता दी। गुरु भगवंतों के सत्संग, प्रवचन एवं मार्गदर्शन ने उनके जीवन को नई दिशा दी और संयम जीवन अपनाने की भावना को निरंतर सुदृढ़ किया।
अब उनकी इसी आध्यात्मिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 29 जुलाई को आएगा, जब पूज्य आचार्य भगवंतों द्वारा उन्हें दीक्षा मुहूर्त प्रदान किया जाएगा। यह अवसर न केवल लूनिया परिवार, बल्कि धमतरी के समस्त जैन समाज के लिए भी अत्यंत गौरव, प्रेरणा और हर्ष का विषय माना जा रहा है।
इस समारोह में पूज्य खरतरगच्छाचार्य आचार्य श्री जिन महेन्द्रसागर सूरीश्वर जी म.सा., पूज्य उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागर जी म.सा. तथा पूज्या गुरुवर्या श्री मणिप्रभा श्रीजी म.सा. सहित अनेक संत-साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा प्राप्त होगी।इस कार्यक्रम में धमतरी एवं छत्तीसगढ़ से लगभग 100 से 150 लोग जयपुर पधारे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!