Uncategorized

अयोध्या धाम के लिए रवाना श्रद्धालु, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


नगरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्री राम लला दर्शन योजना साकार हो रही है ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से 35 लोग अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्री राम का दर्शन प्राप्त कर रहे है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत नगरी के कई गांव के दर्शनार्थी अयोध्या जाने के लिए बस में सवार हो कर रेलवे स्टेशन रायपुर निकले है जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद सीईओ रोहित बोरझा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगरी के मोहन नाहटा, जिला के पूर्व उपाध्यक्ष कमल डागा, बेलर मंडल के महामंत्री दीपक साहू ,नगरी नगर पंचायत के पार्षद श्रीमति चेलेश्वरी साहू ,राजा पवार, देव चरण ध्रुव, श्रीमती अंबिका ध्रुव, शंकर देव, श्रीमती अल्का साव, नरेश पटेल सहित कार्यकर्ता एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!