Uncategorized

चाकूनुमा हथियार से लोगों को डराने धमकाने वाले युवक को भखारा पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार,भेजा जेल

थाना भखारा क्षेत्रांतर्गत पुराना बस स्टैण्ड भखारा के पास एक युवक द्वारा हाथ में चाकूनुमा हथियार लेकर आम नागरिकों को डराये धमकाये जाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही भखारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकूनुमा हथियार लहराकर आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा था, जिससे कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो रही थी।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चाकूनुमा हथियार विधिवत जप्त किया गया। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रवि नायक पिता सुरेश नायक 22 वर्ष निवासी इतवारी बाजार, धमतरी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!