Uncategorized

इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 326 की चेयरमैन का 1 सितम्बर को होगा धमतरी आगमन,क्लब के विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं प्रोजेक्ट्स का करेंगी निरीक्षण

इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी के लिए गर्व का विषय है कि डिस्ट्रिक्ट 326 की चेयरमैन 1 सितम्बर को क्लब के विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करने हेतु धमतरी आ रही हैं।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम द्वारा इस अवसर को विशेष बनाने के लिए भरपूर तैयारियाँ की जा रही हैं। क्लब के अब तक हुए प्रकल्पों की जानकारी प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर क्लब की समर्पित गतिविधियों और समाजसेवा के प्रति निष्ठा को प्रदर्शित किया जाएगा।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!