Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल द्वारा वात्सल्य योजना के तहत 50 नवजात शिशुओं को किया गया बेबी किट का वितरण

महावीर इंटर नेशनल संस्था द्वारा धमतरी सरकारी हॉस्पिटल में अपनी संस्था की महती वात्सल्य योजना कार्यक्रम किया गया.जिसमें 50 नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरण सफलता पूर्वक वीर एवं वीरा सदस्यों व हॉस्पिटल के डॉक्टर और नर्सों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया.कार्यक्रम के सहयोग दाता चिरंजीव नैतिक के जन्म दिन के उपलक्ष्य में कन्हैया लाल जयंती लाल नरेश कुमार लुंकड़ परिवार थे.कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था के सम्मानित वीर बी एल जैन अध्यक्ष वीर ज्ञान चंद लुनावत , वीर दिलीप बड़जात्या ,वीर विनोद चोरड़िया , वीर निलेश लुंकड़ , वीर धीरेन नाहर , वीर डॉ पपेश नाहर , वीर खेमचंद गोलछा वीरा प्रभारी वीरा सूर्या लुंकड़ , वीरा लक्ष्मी कांकरिया एवं वीरा संजू जैन सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा. अस्पताल के नर्सिंग विभाग से श्रीमती अनुराधा मेश्राम एवं श्रीमती अनीता टेकाम ने भी अपना सहयोग दिया उक्त जानकारी सचिव वीर निलेश लुंकड़ ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!