Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल ने मनाया योग दिवस

योग भारत की पुरातन संस्कृति- उमेश साहू

धमतरी- भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू के नेतृत्व में ग्राम रुद्री के स्टेडियम में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 महिला पुरुष युवाओं ने योगा करके योग के महत्व की जानकारी लिए ।योग के पश्चात अंकुरित चना और केले काफलाहार कराया गया।
उमेश साहू ने सबको बताया कि योग भारत की पुरातन संस्कृति है जो आज पूरे विश्व को योग का ज्ञान दे रही है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं मन को स्वस्थ रखते हैं जिससे विश्व के अंदर शांति की स्थापना का संदेश हम दुनिया को देते हैं।आज तनाव भरे जीवन में 30 मिनट योग करके हम तनाव मुक्त हो सकते हैं। दुनिया के भीतर फैली हुई मानसिक अशांति को हम योग के ही माध्यम से दूर कर सकते हैं ।उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्याम देवी साहू ,जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी कीर्तन साहू ,मंडल प्रभारी अजय गार्डिया, राहुल विश्वकर्मा, डिफेंस अकादमी के संचालक हितेंद्र साहू, एम आर कंप्यूटर के संचालक साहू जी के साथ सैकड़ो माता बहनों के साथ युवा साथी भी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!