Uncategorized

सुपर नॉकआउट मुकाबले में महात्मा गांधी वार्ड, रामपुर वार्ड व पोस्टआफिस वार्ड ने जीते मुकाबले

डीपीएल-7 के तहत मिशन ग्राउंड में रोजाना हो रहे रोमांच मैच, उमड़ रही दर्शको की भारी भीड़


धमतरी। मिशन ग्राउंड में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) का आयोजन किया जा रहा है। कल प्रतियोगिता के तहत 3 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच महात्मा गांधी वार्ड व सोरम के मध्य खेला गया जिसमें महात्मा गांधी वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाया। जबाव में सोरम वार्ड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 71 रन ही बना सकी। इस प्रकार महात्मा गांधी वार्ड ने 16 रनो से मैच जीता। दूसरा मैच रामपुर वार्ड व सम्बलपुर के मध्य खेला गया जिसमें रामपुर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 94 रन बनाए। जवाब में सम्बलपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर रामपुर वार्ड 32 रनो से जीत लिया। अंतिम मुकाबला सुन्दरगंज वार्ड व पोस्टआफिस वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें सुन्दरगंज वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 71 रन बनाए। जवाब में पोस्टआफिस वार्ड की टीम ने मात्र 6.1 ओव्हर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट मैच जीत लिया।
सुपर नाकआउट के आज होंगे तीन मुकाबले
डीपीएल 7 के तहत लीग मैचो के बाद नाकआउट मुकाबले शुरु हो गए है। आज सोमवार को 3 नाकआउट मुकाबले होंगे। जिनमें पहला मैच हटकेशर वर्सेस सेहराडबरी, रिसाईपारा वर्सेस अछोटा व स्वामी विवेकानंद वार्ड वर्सेस डाकबंगला वार्ड के मध्य मैच होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!