Uncategorized

ग्राम खट्टी को करेलीबड़ी नगर पंचायत मे शामिल न कर स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की ग्रामीणों ने की मांग

ग्राम खट्टी क़े ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट मे धरना देकर अपनी मांग रखी. ग्रामीणों ने बताया कि करेली बड़ी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था जिसमे मंत्री जी द्वारा ग्राम पंचायत करेली बढ़ी को ख‌ट्टी सहित नगर पंचायत बनाने की घोषणा हुआ है जिसमें हम समस्त ग्रामवासी नगर पंचायत करेली बड़ी में नहीं जुड़ना चाहते है, नवीन ग्राम पंचायत के संबंध में हम ग्रामवासी लंबे समय से जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी को कई बार पत्र के माध्यम से मांग किया गया है ग्राम खट्टी का जनसंख्या 1100 से अधिक है जो शासन के नियमानुसार स्वंतंत्र ग्राम पंचायत के लिए जनसंख्या पूर्ण कर लिया गया है। स्वतंत्र ग्राम पंचायत न बनने से प्रशासनिक विकास कार्य बाधित हो रहा है। पूर्व में भी पूर्व जनप्रतिनिधि व विभागीय कार्यालय में आवेदन प्रेषित किया जा चुका है।अतः नगर पंचायत करेलीबड़ी में शामिल न कर स्वतंत्र ग्राम पंचायत ख‌ट्टी बनाने की मांग की गई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!