Uncategorized

भाजपा सरकार में धमतरी जिला व महासमुंद लोक सभा क्षेत्र से एक भी मंत्री न बना कर किया गया भेदभाव-मनीषा साहू

धमतरी जनपद अध्यक्ष ने कहा तेजी से विकास के लिए मंत्रिमंडल में दिया जाना था जिला का प्रतिनिधित्व

धमतरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केबिनेट का विस्तार किया गया जिसमे 9 मंत्रियों ने शपथ ली.
लेकिन इसमें धमतरी जिले सहित सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धमतरी जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीषा साहू ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उक्त निर्णय लेकर न सिर्फ जिले बल्कि सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ विश्वास घात किया है। एक ओर भाजपा सभी क्षेत्रो को सरकार में समुचित स्थान व समुचित विकास देने की बात करती है। लेकिन जब मंत्री मंडल में स्थान देने की बात आई तो भाजपा सरकार इसके विपरित कार्य कर रही है। पूर्व में जब 15 सालों तक जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही तब भी धमतरी विस में विकास उम्मींद के अनुरूप नहीं हो पाया था.धमतरी विधानसभा व सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर भेदभाव किया जाता रहा। जिससे अन्य संसदीय क्षेत्रों की तुलना में महासमुंद संसदीय क्षेत्र विकास में पिछड़ा हुआ है। मंत्रीमंडल में बचे हुए एक स्थान पर धमतरी जिले या महासमुंद संसदीय क्षेत्र से मंत्री लिया जाए ताकि धमतरी सहित सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके.धमतरी जिले व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री न बनाये जाने को लेकर स्थानीय जनता में नाराजगी है।जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहे या विपक्ष में जनता के हितों व विकास को गति देना प्राथमिकता रहती है। इसलिए हम चाहते है की जिले व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए मंत्रिमंडल के रिक्त पद पर महासमनुद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिधिनित्त्व होना चाहिए.रही बात जनता के हितो की तो कांग्रेस हमेशा से ही इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ती रही है आगे भी कांग्रेस जनता के हितो के लिए मुखर रहेगी. भूपेश सरकार में धमतरी जिला सहित संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास किया गया.अनेक कल्याणकारी योजनाओ से जनता को लाभ पहुँचाया गया उनका जीवन स्तर ऊँचा उठाया गया.अब यदि जनहित की योजनाओ पर भाजपा सरकार राजनीति से प्रेरित होकर रोक लगाती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!