Uncategorized

जिलाधीश ने तालाबों के सौंदर्याकरण के लिए निरीक्षण पश्चात् विधायक प्रतिनिधि को किया आश्वस्त

लाइब्रेरी और बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड पर दी सहमति

भखारा-मंगलवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एस डी एम नभ सिंह कोसले, तहसीलदार भूपेश चंद्राकर ने भखारा पहुँच कर पिपराही तालाब और आमा डबरी तालाब पहुंचकर तालाबों के सौदर्याकरण किए जाने को लेकर निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने बताया कि तालाबों के सौंदर्य करण के लिए सबसे पहले आर्किटेक्ट से प्राक्कलन तैयार कराकर भेजा गया था।उन्होंने दोनों तालाबों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी दी और बरसों से तालाब के टापू पर रह रहे विदेशी पक्षियों के संरक्षण के लिए आईलैंड बनाने चारों तरफ पिचिग करवाने की मांग पुनः रखी। इस तालाब में विभिन्न पक्षी-प्रेमी आकर के अपनी स्टडी और तैयारी भी करते हैं।जो हफ्तों तक रुक करके इनका अध्ययन करते हैं उसमें छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा यूनिवर्सिटी के छात्र भी आते हैं। पूर्व में भी क्षेत्रीय विधायक द्वारा पहल भी किया गया था। धमतरी कलेक्टर ने इन कार्यों के लिए आश्वस्त किया। तथा डिजाइन एस्टीमेट आदि में भी कुछ बदलाव की भी बातें कहीं। हरख जैन की मांग पर बॉक्स क्रिकेट और लाइब्रेरी पर भी समाधान करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण पश्चात कलेक्टर ने अधिनस्थ कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि एवं नगर वासियों ने पिपराही मे सबसे पहले सौदर्याकरण और गहरीकरण करने जोर दिया। कलेक्टर ने तालाब के बाद धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि गण, कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!